#JustIn: अक्षय कुमार का ये धमाकेदार FIRST LOOK देख फैन्स खुश हो जाएंगे
अक्षय कुमार नेशनल अवार्ड लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्होंने समारोह में जाने से पहले अपने परिवार यानि कि पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव भाटिया के साथ अपनी पहली तस्वीर ट्वीट कर दी है।
अक्षय कुमार आज अपना बेस्ट एक्टर नेशनल अवार्ड लेने जा रहे हैं। उन्हें ये पुरस्कार रूस्तम के लिए मिला है। और अक्षय कुमार ने पुरस्कार लेने से पहले अपना पहला लुक फैन्स के लिए जारी कर दिया है।
अक्षय ये अवार्ड लेने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव भाटिया के साथ लेने जा रहे हैं। और तीनों की ही मुस्कान बता रही है कि ये सम्मान और पुरस्कार मिलना कितनी बड़ी बात है।

हालांकि अक्षय को जब रूस्तम के लिए ये अवार्ड मिला तो लोगों को काफी ज्यादा गुस्सा आया लेकिन अब वो बेस्ट एक्टर का 64वां नेशनल अवार्ड लेने जा रहे हैं और इसके लिए अक्षय कुमार बधाई के पात्र हैं।
वैसे भी बीते कुछ सालों में अक्षय कुमार ने देशभक्ति फिल्मों में अपना अलग मुकाम बना लिया है। और इसलिए ये पुरस्कार उन्हें मिलना चाहिए या नहीं, इन बातों को पीछे छोड़कर अब उनकी इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











