अक्षय कुमार के लिए 'मिशन मंगल' क्यों है सबसे खास फिल्म- सुपरस्टार ने किया एलान!
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। महिला सशक्तिकरण पर बन रही इस फिल्म को लेकर अक्षय काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक पोस्ट में जाहिर किया है कि उन्होंने इस फिल्म को चुना। अक्षय कुमार ने लिखा कि- मिशन मंगल मेरे लिए वह फिल्म है, जो जिज्ञासा और कल्पना को उड़ान दे। ऐसी फिल्म जो मनोरंजन के साथ साथ प्रेरित भी करेगी।
मिशन मंगल में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, शरमन जोशी और नित्या मेनन मुख्य किरदारों में दिखेंगे। आर बाल्कि के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अक्षय का किरदार काफी अहम है लेकिन थोड़ी देर का है। ऐसे में सवाल था कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म को कैसे और क्यों चुना? बहरहाल, अपने लेटेस्ट पोस्ट से अक्षय कुमार ने इस सवाल का बेहतरीन जवाब दिया है। और इस फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताया है। एक्टर ने लिखा- यह फिल्म मैंने ख़ास करके अपनी बेटी और उसकी उम्र के बच्चों के लिए की है ताकि उन्हें भारत के महान मंगल अभियान की सच्ची घटना के बारे में पता चले..
फिल्म का निर्देशन किया है जगन शक्ति ने। इस फिल्म पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, यह फिल्म फिल्म पूरी तरह से पांचों एक्ट्रेस पर आधारित है। इस फिल्म में मंगलयान मिशन में महिलाओं के योगदान को दिखाया जाएगा।
बता दें, फिल्म 15 अगस्त को प्रभास की 'साहो' और जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' के साथ क्लैश होगी। कोई शक नहीं कि यह एक धमाकेदार भिड़ंत होगी। जल्द ही मिशन मंगल का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
