ट्विटर पर अक्षय ने बांटी अपनी पिता बनने की खुशी

Akshay Kumar
हाल ही में पापा बने अक्षय कुमार अपनी बेटी को अपनी गोद में उठाकर बेहद खुश हैं। और अपनी इस खुशी को ज़ाहिर करने के लिए उन्होंने ट्विटर को चुना है। ट्विटर पर कुछ समय पहले ही अक्षय ने ट्वीट किया है कि अपनी बेटी को पहली बार गोद में उठाने से बढ़कर इस दुनिया में और कोई खुशी नही है।

एक ओर जहां बॉलीवुड सितारे एक के बाद एक अक्षय को बेटी होने की बधाइयां दे रहे हैं वहीं अक्षय ने भी आखिरकार अपनी पिता बनने की खुशी को ज़ाहिर कर ही दिया। अक्षय कुछ ही समय पहले ट्वीट किया और लिखा "अपनी पहली बार बेटी को गोद में उठाने से बड़ी खुशी और कोई नहीं है। काश की मैं और बेहतर तरीके से बता पाता कि मैं इस वक्त कितना खुश हूं लेकिन मेरे पास इस वक्त शब्द ही नहीं है। मैं आप सभी को इस मौके पर अपने प्यार देने के लिए धन्यवाद करता हूं। गर्वित पिता।"

अभी तक बॉलीवुड की कई हस्तियों नें अपने अपने तरीके से अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बेटी होने की बधाई दे दी है। अभिषेक बच्चन जो कि इस वक्त शिकागो में अपनी फिल्म धू्म 3 की शूटिंग कर रहे हैं ने शिकागो से ट्वीट के ज़िरये अक्षय को बधाई दी है और कहा है "अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को बेटी के जन्म की बहुत बहुत बधाई हो। ढ़ेर सारा प्यार।"

अर्जुन रामपाल ने भी ट्विटर पर अक्षय कुमार को बधाई देते हुए लिखा है "नन्हीं राजकुमारी के आने की अक्षय कुमार, टीना, डिंपल और रिंकी खन्ना को बधाई हो।" इनके अलावा बॉलीवुड की प्रिटी गर्ल प्रीती जिंटा ने भी अक्षय और ट्विंकल तक अपना प्यार पहुंचाते हुए लिखा है "अक्की और टीना को नयी खुशियों की बधाई हो। मैं इस खुशखबरी को सुनकर बहुत खुश हूं। ढ़ेर सारा प्यार।"

सबसे अंत में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फेवरेट को-स्टार को बधाई देते हुए लिखा "ओह माइ गॉड, अक्षय और ट्विंकल को लड़की हुई है। ढ़ेर सारी बधाई हो मैं तो अब इंतजार ही नहीं कर सकती नन्हीं राजकुमारी को देखने के लिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X