'तेरा बेटा तो तुझसे भी आगे है'- अहान शेट्टी की 'तड़प' का ट्रेलर देख सुनील शेट्टी से बोले अक्षय कुमार!
सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटा अहान शेट्टी इस वक्त खबरों में है और हाल ही में उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जी हां.. अहान शेट्टी अपनी फिल्म तड़प से अपना बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहे हैं और कोरोना काल के कारण उनका डेब्यू होने में थोड़ी देरी हो चुकी है। बता दें कि अहान शेट्टी के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आने वाली है। अहान शेट्टी के इस ट्रेलर और उनके अभिनय को लेकर लगातार तारीफ की जा रही है।
हाल ही में सुपरस्टार अक्षय कुमार का भी रिएक्शन अहान और उनकी फिल्म को लेकर सामने आया है। अक्षय कुमार ने भी अहान शेट्टी की फिल्म तड़प का ट्रेलर देखा है और रिएक्ट किया है। उन्होने सुनील शेट्टी से कहा है कि ये तो तुमसे में भी आगे हैं।

अक्षय कुमार लिखते हैं.. ''यार सुनील शेट्टी, तेरा बेटा तो तुझसे भी दस कदम आगे है। ये किस टाइप की हेरा फेरी है। क्या शानदार ट्रेलर है तड़प का। बहुत बहुत शुभकामनाएं।''
अक्षय कुमार ने इस पोस्ट के साथ सुनील शेट्टी को टैग किया है और तड़प के ट्रेलर का लिंक भी साझा किया है। बता दें कि अहान शेट्टी की ये फिल्म एक एक्शन- रोमांटिक होगी और फैंस इसके लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की बॉंडिंग काफी शानदार लग रही है और पहली बार दोनों सितारे एक साथ नजर आ रहे हैँ। अहान शेट्टी जब एक्शन करते हैं तो उनके पिता सुनील शेट्टी की झलक उनमें नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications











