सलमान खान की नई फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' के टाइटल पर अक्षय कुमार ने ली चुटकी
सलमान खान ने साल 2021 की ईद बुक कर ली है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर फिल्ममेकर्स ने बताया है कि साल 2021 की ईद पर वह 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म लेकर आ रहे हैं। प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर इस फिल्म को फरहाद सामजी निर्देशित करेंगे। दबंग खान की इस फिल्म को लेकर 'गुड न्यूज' एक्टर अक्षय कुमार ने मजेदार ट्वीट किया और चुटकी ली।
अक्षय कुमार ने सलमान खान से मसखरे अंदाज में कहा, मेरे प्यारे दोस्तों, साजिद नाडियाडवाला, सलमान और फरहाद सामजी को 'कभी ईद कभी दीवाली' फिल्म की ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार। इस फिल्म के सीक्वल के लिए मेरा भी एक सुझाव है, 'कभी ईद कभी क्रिसमस'। बता दें खुद अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' इस क्रिसमस रिलीज होने जा रही है।

आज ही सलमान खान ने अपनी फिल्म का ऐलान किया और साल 2021 की ईद बुक कर ली है। 'कभी ईद कभी दिवाली' नाम की इस फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला ही लिख रहे हैं। एक बार फिर साजिद और सलमान साथ में काम करने वाले हैं। इसके अलावा 'किक 2' में भी दोनों साथ में काम कर रहे हैं।
ईद 2020 पर 'राधे' फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने राधे फिल्म का टीजर रिलीज किया था। उन्होंने फैंस के साथ जानकारी साझा करते हुए बताया था कि इस फिल्म को प्रभु देवा डायरेक्ट करेंगे। हाल ही में वह दबंग 3 के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
सलमान खान की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में किक 2, राधे, इंशाअल्लाह जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों के अलावा बताया जा रहा है कि पार्टनर फिल्म के सीक्वल की तैयारी भी चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications

