#POSTER: 2018 में अक्षय कुमार का कब्ज़ा होने वाला है!
अक्षय कुमार की अगली फिल्म मुगल का पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म गुलशन कुमार पर बन रही बायोपिक है और अक्षय कुमार पोस्टर में हल्के से लुक में नज़र आ रहे हैं।
अक्षय कुमार बैक 2 बैक फिल्में करते हैं, ये तो बहुत ही पुरानी बात हो चुकी है लेकिन अब अक्षय कुमार बैक 2 बैक बायोपिक करने वाले हैं वो भी 2018 में। ये वो कैसे करने वाले हैं पता नहीं।
गुलशन कुमार की बेटी तुलसी कुमार के जन्मदिन पर उनकी बायोपिक का पोस्टर रिलीज़ किया गया जिसका नाम मुगल है। फिल्म में अक्षय कुमार टी सीरीज़ मालिक गुलशन कुमार का किरदार निभाएंगे।

इतना ही नहीं, फिल्म में गुलशन कुमार के जीवन के कुछ बेहद दिलचस्प किस्से उजागर होंगे वहीं बॉलीवुड का सबसे दहला देने वाला हत्याकांड भी गुलशन कुमार हत्याकांड है।
लेकिन अक्षय कुमार केवल इसी बात से तहलका नहीं मचाएंगे। दरअसल, 2018 में अक्षय कुमार एक और बायोपिक करने जा रहे हैं जिसका नाम है गोल्ड और इसमें अक्षय कुमार भारत के ओलंपिक के हैट्रिक हीरो दलबीर सिंह की भूमिका में दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications