GUESS: इस एक्ट्रेस के लिए बन गए अक्षय कुमार फैशन गुरू!
[गपशप] अक्षय कुमार सुपरस्टार हैं। एक बेहतरीन एक्टर, एक्शन, कॉमेडी, रोमांस में माहिर अक्षय कुमार को कपड़ों की यानि की स्टाइल की भी काफी अच्छी जानकारी है। जी हां, यह हम नहीं कर रहे, बल्कि सिंह इज ब्लिंग के सेट पर अक्षय कुमार ने यह प्रूव किया है।

सिंह इज ब्लिंग का दूसरा गाना 'सिंह एंड कौर..' तो आपने सुन ही लिया होगा। अक्षय कुमार और एमी जैक्सन का यह गाना काफी धमाकेदार है। वहीं, गाने में एमी काफी कलरफुल इंडियन कपड़ों में भी नजर आ रही हैं। यहां देखें गाना-
HOT Pics: अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार!
बता दें, गाने की तैयारी हो ही रही थी कि अक्षय कुमार ने एमी के लिए तीन- चार कॉस्ट्यूम पसंद किये। और एमी ने सभी कॉस्टयूम्स को इस गाने में पहना है। कोई शक नहीं अक्षय के पसंद किये हुए कॉस्ट्यूम गाने में परफेक्ट लग रहे हैं।
अब तक तो हम अक्षय कुमार की एक्टिंग के ही फैन थे, उम्मीद है अब आपको उनकी एक और खूबी पता चली होगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


