अक्षय ने मंहगा ऑफर ठुकराया!
बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने टीवी पर खतरों के खिलाड़ी या फियर फैक्टर में होस्ट की शानदार भूमिका निभाई थी। उनकी इस दमदार भूमिका से प्रभावित होकर एक और टीवी चैनल ने एक बड़ा ऑफर दिया।
अक्षय कुमार ने ऑफर को स्वीकार करने से मना कर दिया। इस इंकार के पीछे उनका 2010 तक पूरी तरह से व्यस्त होना है। अक्षय नही चाहते है कि उनके पिछले काम को किसी तरह का नुकसान हो।
हालांकि चैनल वाले अभी भी उनके पीछे पड़े हुए है। फिलहाल अक्षय सिंगापूर में प्रियदर्शन की फिल्म दे दना दन की शुटिंग में व्यस्त है।


Click it and Unblock the Notifications











