बावर्ची के रोल में दिखे अक्षय कुमार, सुपरस्टार राजेश खन्ना को दिया खास ट्रिब्यूट, लिखा इमोशनल पोस्ट

अक्षय कुमार इन दिनों टेलीविजन पर कई विज्ञापनों में नजर आते हैं। हर विज्ञापन में अलग अलग लुक और अंदाज निभाने वाले अभिनेता एक नए विज्ञापन में बावर्ची बने नजर आ रहे हैं। इस विज्ञापन को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अभिनेता ने अपने दिवंगत ससुर और सुपरस्टार राजेश खन्ना को याद किया है। अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना की फिल्म 'बावर्ची' को याद करते हुए ये विज्ञापन उन्हें समर्पित किया है।

बता दें, ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी चर्चित और हिट फिल्म 'बावर्ची' में राजेश खन्ना ने मुख्य किरदार निभाया था। साल 1974 में रिलीज हुई यह उनकी सबसे यादगार फिल्मों में से एक रही है। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ जया बच्चन की जोड़ी थी।

akshay-kumar-turns-bawarchi-in-new-ad

अपने विज्ञापन को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- "बहुत कम ऐसा होता है जब स्क्रीन पर हमें अपने हीरो के आयकॉनिक किरदार को रीक्रिएट करने का मौका मिलता है। इस ऐड को करते हुए मुझे वही खुशी मिली। मुझे अपने ससुर की याद आ गई, जिनके बावर्ची के आयकॉनिक किरदार ने मुझे यह रोल करने के लिए इंस्पायर किया।" [नीचे देंखे विज्ञापन का वीडियो]

बैक टू बैक फिल्में

बैक टू बैक फिल्में

बहरहाल, अक्षय कुमार फिलहाल बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों ही एक्टर ने इमरान हाशमी के साथ अपनी नई फिल्म 'सेल्फी' की घोषणा की है। करण जौहर के प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म का एक टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।

2022 में आने वाली फिल्में

2022 में आने वाली फिल्में

बता दें, साल 2022 में अक्षय कुमार पांच फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं- पृथ्वीराज, राम सेतु, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और सेल्फी। फिलहाल कोविड की वजह से फिल्में पोस्टपोन हो रही हैं.. ऐसे में रिलीज डेट्स में बदलाव देखा जा सकता है।

दर्जन भर से ज्यादा फिल्में

दर्जन भर से ज्यादा फिल्में

बहरहाल, सिर्फ 2022 ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार साल 2023 तक अपनी फिल्मों की रिलीज के साथ तैयार हैं। 2022 में पांच फिल्मों के अलावा अभिनेता ओह माई गॉड 2, मिशन सिंड्रेला, गोरखा, छोटे मियां बड़े मियां.. जैसी फिल्मों से भी जुड़े हुए हैं।

ओटीटी डेब्यू

ओटीटी डेब्यू

साल 2019 में अक्षय कुमार की डेब्यू वेब सीरीज 'दि एंड' का जोर शोर से ऐलान किया गया था। लंबे समय से जहां इसकी कोई चर्चा नहीं हो रही है, वहीं हाल ही में सीरीज के निर्माताओं ने बताया कि जल्द ही यह फ्लोर पर आ जाएगी। यह एक्शन- थ्रिलर सीरीज अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा।

2000 करोड़ की कमाई

2000 करोड़ की कमाई

वैराइटी के साथ एक इंटरव्यू में, अक्षय को 2022 में उनकी फिल्मों की कमाई लगभग ₹2000 करोड़ आंकी गई व्यापार अनुमानों के बारे में बताया गया था.. जिस पर अभिनेता ने रिएक्ट करते हुए कहा, "वाह, आपने गणित को मुझसे ज्यादा तेजी से हल किया है! मुझे इस तरह के प्रोजेक्शन पर बहुत गर्व है और मुझे लगता है कि यह इस आंकड़े का प्रमाण है कि शैली, कहानियां और चरित्र हमेशा किंग होते हैं.."

उन्होंने आगे कहा, "जबकि मैं 2022 के लिए उत्साहित हूं, मुझे लगता है कि अगर इन पिछले दो वर्षों ने हमें कुछ भी सिखाया है तो यह कुछ भी बैंकेबल नहीं है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X