..................... Akshay Kumar trolls Twinkle Khanna, says ‘Looking at her 14 films, writing has been her best decision’ - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना का बनाया मजाक, कहा एक्टिंग छोड़ना अच्छा फैसला था

By Salman

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के उन कपल्स में से है जो कि एक दूसरे को काफी ज्यादा अटेंशन देते है। हाल ही में एक इंटरव्युव में अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कह दिया जिसको सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बता दें कि अक्षय कुमार ने अभिनेत्री औप पत्नी ट्विंकल खन्ना के एक्टिंग करियर को लेकर उनका मजाक बना डाला। अक्षय कुमार का कहना था कि उन्होने ट्विंकल खन्ना की 14 फिल्में देखी है और अब वो कह सकते है कि लेखक बनना उनका सबसे अच्छा फैसला था।

जी हां इस बात को अक्षय कुमार ने राजीव मसंद के साथ हो रहे एक साक्षात्कार में बोली है। इसके पहले भी कॉफी विद करण के 5वें सीजन में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक साथ पहुंचे थे और बेबाकी से एक दूसरे के साथ मजाक करते हुए जवाब दे रहे है।

akshay kumar, gold, twinkle khanna, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, गोल्ड

दोनो की बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है और दोनो कई मौकों पर साथ में नजर आते है। बता दें कि किताबों को लेकर उनकी रुचि इतनी है कि अक्षय कुमार ने एक किस्सा शेयर किया..

उनका कहना था कि वो ट्विंकल के साथ जानी दुश्मन की शूटिंग कर रहे थे और शॉट रेडी था। तभी देखा कि ट्विंकल एक किताब पढ़ रही है और साथ में एक प्लेट फ्रूट्स कटे हुए रखे थे और वो लगातार खाए जा रही थी।

जब की वो फल खत्म नहीं हो गए वो लगातार किताब पढ़ती रही है। अक्षय कुमार का कहना है कि वो एक दिन में नावेल भी खत्म कर सकती है। बता दें कि इस तरह की बातें अक्सर वो बोलते रहते है।

फिलहाल वो अपनी अगली फिल्म गोल्ड को लेकर चर्चा में चल रहे है और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

इसी फिल्म मे अक्षय कुमार हॉकी कोच तपनदास की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आएंगी जो इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X