..................... पबजी के बदले अक्षय कुमार का फौजी एप, जमकर हुए ट्रोल | Akshay Kumar trolled with memes after launching fau-g app to compensate pubg ban - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने पबजी बैन के बाद लॉन्च किया Fau-G एप, जमकर हो गए ट्रोल

अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को ऐसा ऊपर पहुंचाया कि कुछ लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और बाकी पेट पकड़कर हंस रहे हैं। दरअसल, मोदी सरकार ने चीन के एप्स बैन करने का सिलसिला जारी रखते हुए आखिरकार पबजी बैन कर दिया।

लेकिन पबजी बैन होते ही अक्षय कुमार ने अपना देसी गेम लॉन्च करने का वादा किया है। गेम का नाम है Fau-G जो पबजी की ही तरह एक्शन गेम होगा।

akshay-kumar-trolled-with-memes-after-launching-fau-g-app-to-compensate-pubg-ban

अक्षय कुमार ने इस गेम के बारे में बताते हुए लिखा - मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत का पालन करते हुए, हम ला रहे हैं Fau-G एप। अब ज़ाहिर सी बात है कि मज़ाक तो उड़ना ही था। अक्षय कुमार ने गेम में भी देशभक्ति जो नहीं छोड़ी।

हालांकि अक्षय कुमार ने बताया कि इस गेम के रेवेन्यू का 20 प्रतिशत भारत के वीर ट्रस्ट को जाएगा। अब गेम कैसा होगा ये तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। लेकिन गेम पर memes की बरसात हो चुकी है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X