Funny: दो फिल्मों में एक ही टी शर्ट पहन रहे अक्षय, फिल्मों का बजट बचा रहे
अक्षय कुमार की कॉमिक टाईमिंग तो शानदार है ही और अब उन्होंने लोगों को असल ज़िंदगी में भी हंसने का मौका दे दिया है। दरअसल, हाल ही में रिलीज़ हुआ है अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज़ का ट्रेलर। इस फिल्म में अक्षय एक टी शर्ट पहने हुए हैं जो उन्होंने हाउसफुल 4 में भी पहनी है।
अब अक्षय कुमार की जमकर हंसाई हो रही है। फैन्स का कहना है कि अक्षय कुमार फिल्मों का इतना बजट बचा रहे हैं कि अब अपनी टी शर्ट भी नहीं बदल रहे हैं।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार को हमेशा ही उनकी कॉमिक टाइमिंग के लिए काफी सराहा जाता है। और इस बार तो फिल्म की रिलीज़ से पहले ही अक्षय ने फैन्स को हंसाना शुरू कर दिया है।
वैसे चलिए कम से कम यहां तो अक्षय ने केवल टी शर्ट एक ही पहनी है लेकिन एक समय था जब अक्षय कुमार अपने अजीब से फोटोशूट के लिए जाने जाते थे। देखिए उनकी सबसे अजीब तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











