Akshay Nora Troll- 'ऊ अंतावा' पर हॉट मूव्स कर बुरी तरह ट्रोल हुए अक्षय कुमार, लोग बोले- 'अश्लील डांस है'

बॉलीवुड के सितारे कई बार ना चाहते हुए भी बुरी तरह से ट्रोल किए जाते हैं और उनको बाद में पता चलता है कि जो कुछ उन्होने किया है वो जनता को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। इस वक्त ऐसी ही कुछ सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ हुआ है और वो बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। इसका कारण उनका एक वीडियो है जिसमें वो नोरा फतेही के साथ डांस करते नजर आ रहे हैँ। लोगों को लगा है कि अक्षय कुमार ने नोरा के साथ वल्गर डांस किया है।
दरअसल अक्षय कुमार 'द एंटरटेनर्स' टूर रहे हैं और इस वक्त अमेरिका में हैं। इस वीडियो की बात करें तो इसमें दोनों सितारों को अल्लू अर्जुन और सामंथा रुथ प्रभु के गाने ऊ अंतवा पर डांस करते देखा जा रहा है।
हालांकि उनके डांस मूव बेहद हॉट थे जिसने सामने आकर धमाका कर दिया है। हालांकिलोगों का कहना है कि ये वल्गर डांस है। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं और अलग अलग तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''आसानी से पूरे म्यूजिक वीडियो को बर्बाद कर दिया।'' जबकि एक ने कहा था, ''लोग हिट होने के लिए घटिया हथकंडों का सहारा लेते हैं। भगवान का शुक्र है, मैं सलमान खान हूं ..." जबकि एक का कहना था, "क्या अश्लील डांस है।"
इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं और उनका लेकिन किसी तरह का रिएक्शन अक्षय कुमार की तरफ से नहीं आया है। अगर इस टूर की बात करें तो इसमें दिशा पटानी, मौनी रॉय, सोनम बाजवा, नोरा, अपारशक्ति खुराना और स्टेबिन बेन जैसे सितारे शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications