'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज- तो ट्रोल हो गए अक्षय कुमार
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। वजह भी साफ है.. आमिर जो भी करते हैं, उसमें अपना 100 प्रतिशत देते हैं। शायद इसीलिए उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहते हैं। सोमवार को फिल्म लाल सिंह चड्ढा से आमिर खान का लुक रिलीज किया गया। सरदार लुक में दिख रहे आमिर को लोगों ने खूब पसंद किया।
लेकिन एक ओर जहां आमिर को सरदार लुक के लिए सराहा जा रहा है, वहीं अक्षय कुमार को फैंस ट्रोल कर रहे हैं। फैंस के अनुसार, अक्षय कुमार ने केसरी में जो नकली दाढ़ी मूंछ के साथ जो सरदार लुक अपनाया था, वह बिल्कुल सही नहीं था।

ट्विटर पर फैंस ने लिखा- ''अक्षय कुमार नकली दाढ़ी मूंछ लगाकर सिख बने थे। जबकि उन्हें भी अपने लुक पर आमिर खान की तरह मेहनत करनी चाहिए थी। असली दाढ़ी-मूछ बढ़ाना अपने किरदार के साथ न्याय करना है और लोगों को देशभक्ति के नाम पर बेवकूफ बनाना गलत है।''
वहीं, कुछ फैंस ने अक्षय के सपोर्ट में कहा कि अक्षय एक साल में चार फिल्में करते हैं, इसीलिए असली दाढ़ी बढ़ाना उनके लिए संभव नहीं था। जबकि आमिर दो साल में एक फिल्म लाते हैं।
बहरहाल, 'लाल सिंह चड्ढा' क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने वाली है। यह हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की हिंदी रीमेक होगी। इस फिल्म को आमिर खान और किरण राव प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन का जिम्मा संभाला है अद्वेत चंदन ने। जिन्होंने सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्म दी है।
यहां देंखे किन एक्टर्स ने अपनाया है सरदार लुक-
BOX OFFICE: ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार को 2019 में मिली अपनी सबसे बड़ी फिल्में- रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications