शुभ मंगल ज़्यादा सावधान ट्रेलर - आयुष्मान की जमकर तारीफों के चक्कर में अक्षय कुमार का उड़ा मज़ाक
आयुष्मान खुराना स्टारर शुभ मंगल ज़्यादा सावधान का ट्रेलर आज ही रिलीज़ हुआ है और फैन्स इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और जीतेंद्र कुमार एक समलैंगिक कपल बने हैं और फैन्स इस शानदार विषय पर बनी फिल्म की जमकर तारीफें कर रहे हैं।
लेकिन आयुष्मान खुराना की तारीफों के चक्कर में ट्विटर पर अक्षय कुमार ट्रोल हो गए हैं। दरअसल, एक मीम तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन लिखते हैं - बाकी एक्टर्स जो अपनी फिल्मों में लॉजिक और कहानी नहीं रखते हैं उनको आयुष्मान का जवाब।

अब इस तस्वीर में जवाब दे रहे हैं परेश रावल लेकिन दे रहे हैं अक्षय कुमार को। बस फिर क्या तब से अक्षय कुमार गाहे बगाहे ट्रोल कर दिया जा रहे हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि इतने शानदार विषय पर बनी इस कॉमेडी फिल्म को भी लोग गंभीरता से ले रहे हैं।
एक फैन ने लिखा फवाद खान ने चलना शुरू किया जिससे कि आयुष्मान खुराना दौड़ पाएं। ये फैन, कपूर एंड सन्स की बात कर रहे थे जहां फवाद खान ने एक गे लड़के का किरदार निभाया था। ये पहली हिंदी कॉमर्शियल फिल्म थी जहां गंभीरता से इस बारे में बात हुई।
देखिए फैन्स ने आयुष्मान की फिल्म की तारीफों में और क्या क्या लिखा -


Click it and Unblock the Notifications
