'लक्ष्मी बम' को लेकर अक्षय कुमार ट्रोल- धार्मिक एंगल निकाल लोगों ने कहा, #ShameOnUAkshayKumar
सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता है कि किसी ना किसी बात को लेकर बॉलीवुड सुपरस्टार्स को ट्रोल किया जाता है और कई बार ऐसे हैशटैग सामने आते हैं जो कि काफी चौकाने वाले होते हैं। उसी तरह से इस समय ट्विटर पर सुपरस्टार अक्षय कुमार को ट्रोल किया जा रहा है और इसका कारण है उनकी आने वाली फिल्म लक्ष्मी बम। इस समय #ShameOnUAkshayKumar ट्रेंड हो रहा है।
दरअसल पूरा मामला इस फिल्म के नाम को लेकर है और लोगों का मानना है कि इससे एक धर्म को टारगेट किया जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है अक्षय कुमार ने फिल्म में माता लक्ष्मी का नाम जोड़कर उनका अपमान किया है।

कुछ का कहना है कि अक्षय कुमार में हिम्मत हो तो किसी मुस्लिम नाम के साथ बॉम्ब जैसे शब्द लगातार इसको फिल्म का टाइटल बनाकर दिखाएं। इसी बात को लेकर ट्विट पर वो ट्रोल हो रहे हैं। इसमें कुछ मीम्स और अक्षय कुमार के लिए खरी खोटी बातें वायरल हो रही हैं। देखिए...


Click it and Unblock the Notifications











