T-20: पाकिस्तान ने भारत को हराया, फैंस का अक्षय कुमार पर फूटा गुस्सा- ये है वजह
IND vs PAK, T20 World Cup: रविवार को भारत पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला हुआ जहां 10 विकेट के साथ पाकिस्तान ने जीत हासिल की और भारत ये मैच हार गया। खेल जगत की इस बड़ी उठापठक का असर मनोरंजन जगत पर भी देखने को मिला। जी हां, वहां भारत हारा और यहां अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए।
दुबई में हुए इस मैच का लुत्फ उठाने अक्षय कुमार भी दुबई पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की ढेर सारी तस्वीरें स्टेडियम से देखने को भी मिली। यही तस्वीरें अक्षय कुमार की ट्रोल होने की वजह भी बनी।

दरअसल मैच के दौरान अक्षय कुमार की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हंसते हुए सामने आई। भारत के मैच गवां देने पर अक्षय कुमार की ये हंसती हुई तस्वीरें देख यूजर्स भड़क गए और अक्षय कुमार को बुरी तरह ट्रोल किया।

अक्षय कुमार पर मीम
अक्षय कुमार की ये तस्वीर उनके गाने फिलहाल 2 सॉन्ग सी है। यूजर ने अक्षय के दो एक्सप्रेशंस में तस्वीर लगाई, हंसता हुआ चेहरा जब मैच शुरू हुआ और रोता हुआ चेहरा जब भारत मैच हार गई।

मैच देखने ये बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे
अक्षय कुमार के अलावा उर्वशी रौतेला और प्रीति जिंटा समेत कई सितारे भारत-पाक का मैच देखने दुबई पहुंचे थे।

एक और मीम
एक यूजर ने ये फनी मीम भी शेयर किया। जहां जमकर अक्षय कुमार का कुछ यूजर्स ने मजाक उड़ाया।
अक्षय कुमार की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपनी आने वाली सूर्यवंशी के प्रमोशन में बिजी है। सूर्यवंशी 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











