ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो ट्रेन में पहुंच गए अक्षय कुमार- किसी ने भी नहीं पहचाना- Video
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं और इस समय उनका एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार का ये वीडियो एक मेट्रो ट्रेन का है जिसमें वो सफर कर रहे हैं। अक्षय कुमार वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं कि... "मैं इस समय मेट्रो में हूं, चुपचाप यहां आया हुआ हूं। मेरी शूटिंग घाटकोपर में चल रही थी और वहां से मुझे वर्सोवा पहुंचना था। वहां पहुंचने का समय मेरा 2 घंटे 5 मिनट बता रहा था।
मेरे साथ डायरेक्टर थे राज मेहता भी हैं जो गुड न्यूज के डायरेक्टर हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि अक्षय चल मेट्रो से चलते हैं तो मैंने कहा कि भीड़-भाड़ काफी होगी तो उन्होंने कहा कि अरे चल ना यार चलते हैं। मैंने भी कहा कि चलो रिस्क लेकर चलते हैं। इसके बाद मैंने एक-दो सिक्योरिटी गार्ड लिए और चुपचाप इधर बैठा हुआ हूं।

यहां पर किसी को पता नहीं लेकिन कुछ लोगों को अंदाजा है।" इसके बाद अक्षय कुमार ने फोन घुमाकर वहां पर खड़ी जनता का भी वीडियो लिया।
बता दें कि इस समय ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। अक्षय कुमार ने वीडियो में मेट्रो की जमकर तारीफ की है और बताया कि किस तरह से आप ट्रैफिक से बचते हुए कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











