कोरोना राहत कोष में दान करने वाले टॉप सेलिब्रिटी बने अक्षय कुमार, 25 करोड़ के साथ ये रहा CHI स्कोर
काफी समय से अक्षय कुमार को 25 करोड़ का दान PM CARES फंड में करने के लिए काफी ताने मिल रहे थे। लोगों का कहना था कि दान राशि बताकर वो औरों पर प्रेशर डाल रहे हैं। वहीं कुछ का मानना था कि ये अक्षय की PR एक्सरसाइज़ है।
लेकिन अब IIHB यानि कि Indian Institute of Human Brands ने एक इंडेक्स जारी किया है जिसके हिसाब से अक्षय कुमार कोरोना में दान करने वाले सबसे बड़े सेलिब्रिटी हैं।

इस इंडेक्स का नाम है Celebrity Heartfulness Index और इसमें अक्षय का स्कोर है पूरे 10. ये इंडेक्स सेलिब्रिटी की स्टार पावर के हिसाब से उसकी दान राशि और दान राशि की पारदर्शिता जैसे पहलुओं पर गौर कर सेलिब्रिटी को अंक देता है।
इस लिस्ट में शाहरूख को 4 अंक और आलिया भट्ट को 1 अंक मिला है। कारण है कि शाहरूख ने इतना दान करने के बावजूद अपने दान की राशि नहीं बताई जिससे इसकी पारदर्शिता खत्म हो जाती है।
देखिए कुछ सेलिब्रिटी का कोरोना राहत कोष की तरफ योगदान -


Click it and Unblock the Notifications











