..................... Akshay Kumar tops the celebrity endorsement lists, No Khans in top 5 list - Hindi Filmibeat

विज्ञापन की दुनिया के 'किंग' बने अक्षय कुमार- शाहरुख, सलमान, आमिर टॉप 5 से बाहर

अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि विज्ञापन की दुनिया के भी बेताज बादशाह बन चुके हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, 100 करोड़ के विज्ञापनों के साथ बॉलीवुड में अक्षय कुमार ब्रांड एंडोर्समेंट में सबसे आगे हैं। जबकि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान इस लिस्ट में टॉप 5 से भी बाहर है। अक्षय कुमार के बाद इस लिस्ट में रणवीर सिंह हैं।

सिलेब्रिटी इंडॉर्समेंट वैल्यू 2017 के 795 करोड़ रुपये से बढ़कर 2018 में 995 करोड़ रुपये हो गया और इसका सबसे बड़ा हिस्सा अक्षय कुमार के हाथों लगा है। अक्षय कुमार ने 2018 में 100 करोड़ के विज्ञापन एंडोर्स किये हैं।

Akshay Kumar

इस लिस्ट में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वरुण धवन भी काफी तेजी से ऊपर चढ़े हैं। वहीं, कई ब्राण्ड विकी कौशल, कार्तिक आर्यन, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान जैसे नए चेहरे को जोड़ने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बड़े सितारों की हिस्सेदारी कुल कारोबार में 61 फीसदी रह गई है, जो 2017 में 64 फीसदी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X