अक्षय ने चलाई टॉम क्रूज की बाइक
बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को फिल्म कमबख्त इश्क में टॉम क्रूज की बाइक चलाने का मौका मिला है।
वही बाइक जो टॉम क्रूज ने फिल्म 'मिशन इम्पासिबल में' चला'ई है। फिल्म कमबख्त इश्क के निर्माता साजिद नाडियवाला चाहते थे कि फिल्म मे स्टंट दृश्यों को मजबूत बनाया जाए। इसलिए वो किसी प्रकार की कसर बाकी नही रखना चाहते थे।
बाइक के इंतजाम के साथ 'मिशन इम्पासिबल' के स्टंट निर्देशक फ्रैंको सोलोमन को भी फिल्म में लिया गया है। इस फिल्म में अक्षय हालीवुड के एक स्टंटमैन की भूमिका में है।


Click it and Unblock the Notifications











