OUCH.. इस फिल्म से मिलती जुलती है.. अक्षय कुमार की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा'!
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी एक आगामी गुजराती फिल्म से काफी मिलती जुलती है। जानिए फिल्म के निर्देशक का इस पर क्या कहना है।
कुछ ही दिनों पहले अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के सेट से पहली तस्वीर शेयर की थी। फिल्म अपने थीम की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही है। बता दें, यह स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित कहानी है।
लेकिन एक मिनट.. फिल्म की कहानी एक आगामी गुजराती फिल्म से भी बेहद मिलती जुलती है। और यह हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद फिल्म के निर्देशक ने माना है।
तो इनके साथ बन सकती है अक्षय कुमार की जोड़ी.. या छिन जाएगी फिल्म!

गुजराती फिल्म नारायणदास पे एंड यूज के निर्देशक ने कहा कि दोनों फिल्मों की कहानी काफी मिलती जुलती है, लेकिन मैं किसी से लड़ नहीं सकता। क्योंकि टॉयलेट एक प्रेम कथा से जुड़े लोग मुझसे कहीं ज्यादा बड़े हैं।


Click it and Unblock the Notifications