OUCH.. इस फिल्म की तरह है.. अक्षय कुमार की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' !
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी काफी कुछ एक दूसरी फिल्म से मिलती जुलती है। यहां जानें क्या है पूरी कहानी..
काफी समय से अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा सुर्खियां बटोर रही हैं। खासकर फिल्म की कहानी को लेकर। बता दें, यह स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित कहानी है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
शाहरूख से टक्कर के बाद.. 2018 में होगा.. अक्षय कुमार VS अजय देवगन!
लेकिन एक मिनट.. फिल्म की कहानी एक आगामी फिल्म से भी बेहद मिलती जुलती है, जिसका निर्देशन संजय नाग कर रहे हैं। खुद फिल्म के निर्देशक ने माना है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा की कहानी काफी कुछ उनके फिल्म की कहानी जैसी है। इस फिल्म में मुख्य किरदार मसान फेम एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी निभा रही हैं।

बहरहाल, याद दिला दें इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम के साथ भी ऐसा हो चुका है। जब पूजा भट्ट ने कहा कि वो भी एक ऐसी फिल्म पर काम कर रही थीं, जो नानावटी केस पर आधारित है।
खैर, टॉयलेट एक प्रेम कथा की बात करें तो संजय नाग ने साफ तौर पर कहा है कि उनकी फिल्म अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्मों के सामने कुछ नहीं है। वे कंपिटिशन नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अब वे अपनी फिल्म में भी कुछ बदलाव लाएंगे, ताकि वह अलग लगे।
यहां देंखे टॉयलेट एक प्रेम कथा की सेट से तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications