..................... Akshay Kumar toilet ek prem katha new poster out - Hindi Filmibeat

टॉयलेट एक प्रेम कथा.. अक्षय कुमार का ये Look भी शानदार

अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का नया पोस्टर देंखे यहां।

By Shweta

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर 11 जून को दर्शकों के सामने आने वाला है। लिहाजा, ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के किरदारों से दर्शकों का परिचय कराया जा रहा है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां आप किरदार में ढ़ले अक्षय कुमार को देख सकते हैं।

इस पोस्टर में नो टॉयलेट नो ब्राइड भी उपर लिखा है और अक्षय कुमार दुल्हा के अवतार में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार इस अवतार में काफी अच्छे लग रहे हैं। श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपने मुद्दे को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर, दिव्येंदु शर्मा और अनुपम खेर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

akshay-kumar-toilet-ek-prem-katha-new-poster-out

पहली बार फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार के किरदार को खुलकर दिखाया गया है। सभी को उम्मीद है कि अक्षय इस सोशल मुद्दे वाली फिल्म को अच्छे से निभा ले जाएंगे। वहीं, पोस्टर देखकर हमें भी यकीन हो गया है।

बहहाल कल फिल्म का ट्रेलर आने वाला है और साथ ही फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी हुई फिल्म है और लोगों को बेसब्री से इंतजार भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X