टॉयलेट एक प्रेम कथा.. अक्षय कुमार का एक LOOK.. और फिल्म सुपरहिट!
अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का नया पोस्टर देंखे यहां।
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर 11 जून को दर्शकों के सामने आने वाला है। लिहाजा, ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के किरदारों से दर्शकों का परिचय कराया जा रहा है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जहां आप किरदार में ढ़ले अक्षय कुमार को देख सकते हैं।
वाह.. फिर एक साथ आए शाहरूख, सलमान और अक्षय कुमार.. शानदार!
कोई शक नहीं कि इस पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक काफी दमदार लग रहा है। श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपने मुद्दे को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर, दिव्येंदु शर्मा और अनुपम खेर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

पहली बार फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार के किरदार को खुलकर दिखाया गया है। सभी को उम्मीद है कि अक्षय इस सोशल मुद्दे वाली फिल्म को अच्छे से निभा ले जाएंगे। वहीं, पोस्टर देखकर हमें भी यकीन हो गया है।
यहां जानें क्यों है हमें टॉयलेट एक प्रेम कथा का इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications