PICS: एकदम धमाकेदार होगी.. अक्षय कुमार की यह फिल्म.. दबंग स्टाइल
अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग शुरु कर दी है। नीरज पांडे की इस फिल्म की शूटिंग मथुरा में चल रही है। यहां देंखे शूटिंग की तस्वीरें।
एक साल में चार चार फिल्में करने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। हम बात कर रहे हैं श्री नारायण सिंह की फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' की। फिल्म की शूटिंग मथुरा में शुरु हो चुकी है।
फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदारों में दिखेंगे। हाल ही में अक्षय कुमार ने फिल्म के लोकेशन से पहली तस्वीर शेयर की थी। बता दें, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, जो हम आपके लिए लेकर आए हैं। तस्वीरों से साफ है कि यह फिल्म आम आदमी के काफी करीब रहेगी।

यह फिल्म एक व्यंग्य होगी और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा। अक्षय कुमार के इस तस्वीर से भी फिल्म का मुद्दा समझा जा सकता है। जहां अक्षय- भूमि पेडनेकर पति- पत्नी बने हैं और पीछे टॉयलेट पर फोकस किया गया है। वहीं, मूछों में अक्षय किसी दबंग से कम नहीं लग रहे।


Click it and Unblock the Notifications