अक्षय कुमार का तगड़ा धमाका.. एक महीना.. और खान सुपरस्टार्स को सीधे टक्कर!
बैक टू बैक फिल्मों के साथ बॉलीवुड का जादू अब चीन में भी बढ़चढ़ कर बोल रहा है। आमिर खान के बाद सलमान खान, इरफान खान भी वहां बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुके हैं। वहीं, अब अक्षय कुमार भी अपनी सुपरहिट फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ चीन में डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म अगले महीने यानि की मई में रिलीज होगी। फिल्म के लिए डिस्ट्रिब्यूर्स से संपर्क कर लिया गया है। बता दें, चीन में रिलीज अक्षय कुमार की यह पहली फिल्म होगी।
कोई शक नहीं कि अक्षय कुमार फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है। आमिर खान की दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार की बेजोड़ सफलता के बाद चीन में भी बॉलीवुड सिनेमा के लिए रास्ते खुल चुके हैं। बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में टॉयलेट एक प्रेम कथा की पहली स्क्रीनिंग की गई थी, जहां फिल्म को शानदार रिस्पॉस मिला।

हाल ही में सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने भी वहां 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर, सलमान के बाद अब चीन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार कैसा धमाका करते हैं। खास बात यह भी है कि ओवरसीज में अक्षय की फिल्मों का अभी तक ज्यादा क्रेज देखा नहीं गया है।
बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications