CELEB Review - टॉयलेट एक प्रेम कथा..देखने जाने से पहले जानें क्या रहा रिएक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा आज रिलीज हो गई है और कल फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। फिल्म कल यूएई में रिलीज भी हुई थी और दर्शकों ने पसंद भी किया ।फिल्म को देखने पहुंचे सेलिब्रिटी ने भी फिल्म देखने के बाद खुलकर अपनी राय रखी।
अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म में कमाल करते हैं और क्रिटिक्स से लेकर हर किसी को तारीफ करने पर मजबूर कर देते हैं। अक्षय कुमार को बखूबी पता है कि दर्शक उनसे क्या उम्मीद रखते हैं और उन्हें कैसे उनकी उम्मदों पर खरा उतरना है।

अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा भी सामाजिक संदेश देती है। फिल्म में शौचालय की समस्या और खुले में शौचालय को भी दिखाया गया है इसलिए ये फिल्म इंटरटेनमेंट के साथ सामाजिक संदेश भी देती है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी फिल्म का शानदार गया है और आगे की स्लाइड पर देखिए सेलिब्रिटीज की फिल्म देखने के बाद क्या प्रतिक्रिया रही।


Click it and Unblock the Notifications