..................... Akshay Kumar to wrap up four films by 2021 year end, know details | अक्षय कुमार तूफानी गति से कर रहे हैं शूटिंग, 2021 के अंत तक चार फिल्में हो जाएगी पूरी, डिटेल्स - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार तूफानी गति से कर रहे हैं शूटिंग, 2021 के अंत तक चार फिल्में हो जाएगी पूरी, जानें DETAILS

सुपरस्टार अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन सितारों में हैं, जो साल में तीन से चार फिल्में थियेटर्स में लेकर आते हैं। इन दिनों एक्टर बुलेट की गति से फिल्में पूरी कर रहे हैं। जहां लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने बेल बॉटम, अतरंगी रे, बच्चन पांडे और पृथ्वीराज की शूटिंग पूरी ली। वहीं, अब अपनी बाकी आगामी फिल्मों की बैक टू बैक शूटिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय साल 2021 के अंत तक अपनी और चार फिल्मों की शूटिंग खत्म करने वाले हैं।

पिंकविला के एक रिपोर्ट की मानें तो, अक्षय कुमार ने लंदन में फिल्म सिंड्रेला का 28-दिनों का शेड्यूल पूरा किया और अब आनंद एल राय की फिल्म रक्षाबंधन के अंतिम शेड्यूल पर काम शुरू करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। अक्षय इस फिल्म पर 15 अक्टूबर तक काम पूरा कर लेंगे। इसके बाद फिर वो फिल्म सिंड्रेला के एक और शेड्यूल के लिए शिमला रवाना होंगे। इसकी 18 अक्टूबर से रियल लोकेशंस पर 10 दिनों की शूटिंग है।

akshay-kumar

अक्षय कुमार रक्षाबंधन और सिंड्रेला.. दोनों फिल्मों की शूटिंग को 38 दिनों से भी कम दिनों में पूरा करने वाले हैं। सिंड्रेला के बाद, अक्षय अगली फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग शुरु कर देंगे। इस फिल्म में वो खास भूमिका में हैं, जिसमें अक्षय कुमार को सिर्फ 15 दिनों की शूटिंग करनी है। फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं पंकज त्रिपाठी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X