'राम सेतु' की लोकेशन में बदलाव, अक्टूबर से 3 महीनों तक लगातार शूटिंग शुरु करेंगे अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार फिलहाल रकुल प्रीत के साथ लंदन में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिसके बाद वो अब भारत वापस आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्टूबर से एक्टर अपनी दूसरी फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा हैं।
अक्टूबर से शुरु होकर फिल्म की शूटिंग 3 महीनों तक लगातार चलने वाली है। वहीं, बता दें कोविड को देखते हुए फिल्म का लोकेशन में भी बदलाव लाया गया है। स्क्रिप्ट की डिमांड पर फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग आउटडोर ही होनी है।

शुरुआत में, यह योजना बनाई गई थी कि राम सेतु के कुछ हिस्से श्रीलंका में शूट किए जाएंगे। बाद में, कोविड की वजह से इसे बदलकर केरल में शूट करने की प्लानिंग की गई। लेकिन अब जबकि केरल में भी COVID मामलों में एक बार फिर कुछ बढ़ोतरी दिख रही है, फिल्म के लोकेशन को एक बार फिर बदल दिया गया है। अब, फिल्म की शूटिंग गुजरात में की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











