अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. फुल एक्शन.. हैरान रह जाएंगे फैंस!
2019 में अक्षय कुमार बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं करण जौहर प्रोडक्शन फिल्म 'केसरी' की। सारागढी की लड़ाई पर आधारित यह फिल्म 2019 की होली पर रिलीज होगी।
सनी देओल से CLASH नहीं करेंगे ये खान स्टार.. रिलीज डेट आगे बढ़ी!
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार इस फिल्म की तैयारी में भिड़ चुके हैं। फिल्म युद्ध पर आधारित है.. लिहाजा, अक्षय तलवारबाजी की ट्रेनिंग लेंगे.. साथ ही युद्ध कलाओं की बाकी ट्रेनिंग भी लेंगे। फिल्म में अक्षय रियल लाइफ हीरो हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार ने समय समय अपनी फिल्मों में एक्शन का जौहर दिखाया है। लिहाजा, केसरी में भी उन्हें इस अंदाज में देखना शानदार रहेगा। फिल्म के युद्ध सीन्स के लिए शानदार सेट भी तैयार किया जा रहा है, जहां शूटिंग की जाएगी।
फिल्म के निर्माता पंजाब से कुछ रियल पहलवान भी फिल्म में लाना चाह रहे हैं। अक्षय कुमार समेत सभी कलाकार 15 दिनों की ट्रेनिंग लेंगे।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications