ALERT: अक्षय कुमार का धमाका.. इस डाइरेक्टर के साथ बनेगी जोड़ी!

अफवाहों की मानें तो अक्षय कुमार निर्देशक आर बाल्की की अगली फिल्म में काम करने वाले हैं। साथ ही यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में।

By Neeti

साल 2016 अक्षय कुमार के लिए काफी धमाकेदार रहा है। एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और फिर रूस्तम.. अक्षय कुमार ने एक के बाद एक सौ करोड़ी फिल्में दी हैं। बहरहाल, अब स्टार अगले साल की तैयारी में लग गए हैं।

अफवाहों की मानें तो अक्षय कुमार निर्देशक आर बाल्की के साथ अगली फिल्म करने वाले हैं। जी हां, आर बाल्की अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए काफी पॉपुलर हैं। चीनी कम हो या पा या शमिताभ.. आर बाल्की की फिल्में कुछ अलग होती हैं। खैर, अक्षय कुमार की इस फिल्म का टॉपिक क्या होगा, यह अभी तक बाहर नहीं लाया गया है।

SHOCK: ट्विंकल खन्ना को धोखा.. इस एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार का अफेयर!

Akshay Kumar

यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-

टॉयलेट - एक प्रेम कथा

नीरज पांडे और अक्षय कुमार की फिल्म, टॉयलेट - एक प्रेम कथा। फिल्म एक व्यंग्य होगा और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।

क्रैक

नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'क्रैक' साल 2017 के अगस्त में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार मेनलीड एक्टर होंगे।

जॉली एलएलबी 2

अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 फरवरी 2017 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।

2.0

अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोंड कर दिया है। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं और इस फिल्म के लिए अब उनके फैन्स को हीरो अक्षय कुमार की नमस्ते इंग्लैंड के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा।

नमस्ते इंग्लैंड

विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बन रही फिल्म नमस्ते इंग्लैंड भी तैयारी भी अगले साल से शुरु कर दी जाएगी। थेरी की हिंदी रीमेक विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

हाउसफुल 4

साजिद खान, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है.. हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म की शूटिंग साल 2017 के अंत तक शुरू हो सकती है।

थेरी की हिंदी रीमेक

विजय स्टारर फिल्म थेरी की हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार फाइनल हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X