..................... Akshay Kumar to star in horror comedy film Kanchana remake - Hindi Filmibeat

सुपरहिट हॉरर- कॉमेडी REMAKE में अक्षय कुमार हो गए फाइनल- तैयारी शुरु!

खबर है कि 2019 में अक्षय कुमार एक हॉरर कॉमेडी फिल्म करेंगो और ये फिल्म होगी सुपरहिट तमिल रीमेक कंचना 2। फिल्म 2019 की शुरुआत में फ्लोर पर आ सकती है। बता दें, 2019 में पहले ही अक्षय की केसरी और हाउसफुल 4 रिलीज होने को तैयार है। लिहाजा, कंचना रीमेक की रिलीज 2020 तक जा सकती है। भूलभलैया के बाद एक बार फिर सुपरस्टार को इस अंदाज में देखना दिलचस्प होगा।

कंगना रनौत की मणिकर्णिका- दमदार लुक में दिखीं एक्ट्रेस- POSTERS

कंचना 2 एक कपल की कहानी थी जो अपने दोस्तों के यहां डिनर पर जाता है। लेकिन वहां पहुंचने पर दोस्तों के घर में कोई नहीं मिलता है और उनका घर एक भूत बंगला होता है। इस फिल्म को शबीना खान प्रोड्यूस करने वाली हैं।

Akshay Kumar

बता दें कि तमिल फिल्म कंचना 2 के डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्टर राघव लॉरेंस हैं। सूत्रों की मानें तो हिंदी में बनने वाली फिल्म का डायरेक्शन राघव ही करेंगे। लंबे समय से अक्षय कुमार इस रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। बीच में फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबर आ रही थी। लेकिन अब फिल्म को फाइनल बताया जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार से पहले सलमान खान और अजय देवगन को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन बात नहीं बनी.. और निर्माता- निर्देशक की तलाश अक्षय कुमार पर आकर खत्म हुई।

बहरहाल, यहां जानें और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X