एयरलिफ्ट में अरबी बोलेंगे अक्षय
फिल्मों में अपने किरदारों को परफेक्ट तरीके से निभाने वाले कलाकारों में अक्षय कुमार भी शामिल रहे हैं। अपने स्टंट खुद करने से लेकर छोटे से छोटे डायलॉग को भी संजीदगी से बोलने को लेकर भी अक्षय हमेशा ही आगे रहे हैं। अब अपनी अगली फिल्म एयरलिफ्ट में अपने किरदार को परफेक्ट तरह से निभाने के लिए भी अक्षय भरपूर कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि एयरलिफ्ट में अक्षय अरेबिक भाषा बोलते दिखेंगे।

पिछले तीन हफ्तों से अक्षय इस भाषा को सीखने में लगे हुए हैं ताकि भाषा पर उनकी पकड़ अच्छी हो सके। एयरलिफ्ट के निर्देशक राजा मेनन ने कहा अक्षय हमेशा ही फिल्मों में अपने किरदार को परफेक्ट तरह से निभाने के लिए भरपूर कोशिश करते हैं। मुझे यकीन है कि एयरलिफ्ट में भी अक्षय परफेक्ट नज़र आएंगे।
निर्माता निखिल आडवाणी का कहना है- अक्षय परफेक्शनिस्ट हैं। जैसे ही उन्हें पता चला कि एयरलिफ्ट में उन्हें कुछ अरेबिक डायलॉग्स बोलने हैं तो उन्होंने तुरंत ही अरबी सीखनी शुरु कर दी। ताकि वो सही उच्चारण के साथ अरबी भाषा बोल सकें। साल 2015 की शुरुआत में बेबी फिल्म से अक्षय कुमार को काफी सराहना मिली अब इंतजार है एयरलिफ्ट का जिसमें अक्षय पहली बार अरबी भाषा बोलते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications