अक्षय कुमार फिल्म 'ओह माय गॉड 2' की शूटिंग के लिए तैयार, 15 दिनों का होगा शेड्यूल
कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉय' के सीक्वल पर काम शुरु किया जा चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम दिखेंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग अगस्त के आखिरी हफ्ते में शुरु होगी। फिल्म का निर्देशन करेंगे अमित रॉय।
जहां पंकज त्रिपाठी और यामी अगस्त से फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे, वहीं अक्षय लगभग एक महीने के बाद फिल्म की टीम से जुड़ेंगे। सूत्रों की मानें तो एक्टर ने इस फिल्म के लिए 15 दिनों का समय लॉक कर लिया है। 'ओह माय गॉय 2' में अक्षय गॉड यानि की भगवान का किरदार निभा रहे हैं।

अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर फिल्म 'ओह माय गॉय' एक सोशल ड्रामा थी। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। लगभग 21 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 80 करोड़ के लगभग का बॉक्स ऑफिस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में अक्षय ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications











