ढिशूम NEWS: होगी देसी बॉयज़ की वापसी...एक साथ अक्षय - जॉन!
[बॉलीवुड समाचार] अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और रोहित धवन की तिकड़ी देसी बॉयज़ में लोगों का मनोरंजन कर चुकी है और अब ये तिकड़ी वापस आ रही है लेकिन सिर्फ एक कैमियो के लिए।
दरअसल, रोहित धवन, भाई वरूण धवन और जॉन अब्राहम के साथ अबू धाबी में ढिशूम की शूटिंग कर रहे हैं। और वो चाहते थे कि अक्षय कुमार भी किसी तरह इस फिल्म का हिस्सा बनें।
[DHAMAKA: अक्षय कुमार का 2017 कॉमेडी कोटा भी फुल!]
तो बस उन्होंने अक्षय के लायक एक कैमियो फिल्म में निकाल ही लिया और इस वीकेंड पर अक्षय कुमार इसकी शूटिंग करेंगे। अक्षय और जॉन की जोड़ी गरम मसाला, देसी बॉयज़ और हाउसफुल 2 में लोगों को काफी पसंद आई थी।
और अब फिर एक साथ इन्हें परदे पर देखने में लोगों को काफी मज़ा आएगा। ढिशूम में वरूण धवन और जॉन अब्राहम के अलावा जैकलीन फर्नांडीज़ और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं।
[PHOTOS: अक्षय कुमार वही, बस ऐश्वर्या की जगह जैकलीन हुईं IN]
वहीं फिल्म में नरगिस फखरी भी कैमियो कर रही हैं। हालांकि हाल की ऐसी बहुत सी फिल्में रहीं जिनमें कैमियो की खबरें तो उड़ीं लेकिन सुपरस्टार कहीं नज़र नहीं आए -


Click it and Unblock the Notifications


