'बेल बॉटम' निर्देशक की अगली एक्शन फिल्म में अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की बनेगी जोड़ी?

By Filmibeat Desk

अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं, जो साल भर में तीन- चार फिल्में पूरी कर लेते हैं। लॉकडाउन ने अक्षय कुमार की गति थोड़ी धीमी की, लेकिन सुपरस्टार एक बार फिर बैक टू बैक फिल्में फाइनल करते दिख रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि जैकी भगनानी के साथ फिल्म 'बेल बॉटम' का अनुभव अक्षय कुमार के लिए इतना अच्छा रहा कि उन्होंने बेल बॉटम मेकर्स के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है।

अब इसी से जुड़ी लेटेस्ट खबर आ रही है कि इस फिल्म का निर्देशक रंजीत तिवारी ही करेंगे, जिन्होंने बेल बॉटम का निर्देशन किया है। वहीं, इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी रकुल प्रीत सिंह।

Akshay Kumar

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अजय देवगन की फिल्म मे डे, थैंक गॉड, छत्रीवाली और डॉक्टर जी पर काम कर रही हैं। वहीं, अब उन्होंने जैकी भगनानी प्रोडक्शन की फिल्म को भी साइन कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, यह एक एक्शन फिल्म होगी, लेकिन साथ ही एक सोशल मैसेज भी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X