अक्षय कुमार और रवीना टंडन 19 सालों के बाद फिर आएंगे साथ, गिले शिकवे भुलाकर इस कॉमेडी फिल्म में बनाई जोड़ी!

Akshay Kumar to reunite with Raveena Tandon: कुछ महीनों पहले एक फंक्शन के दौरान अक्षय कुमार और रवीना टंडन को स्टेज पर गले मिलते देखा गया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ। अपने ब्रेकअप के सालों बाद दोनों स्टार साथ दिखाई दिये थे, जो फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला था।
वहीं, बता दें अब दोनों सितारे एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। लगभग दो दशकों के बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो चर्चित कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'वेलकम' की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए दोनों को अप्रोच किया गया है।
वेलकम 3 की स्टारकास्ट
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय, रवीना के अलावा संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज के होने की खबरें हैं। फिलहाल स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बता दें, फिल्म की रिलीज डेट के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर दिया है।
लेकिन कोई शक नहीं कि यदि अक्षय और रवीना की जोड़ी बनती है, तो ये फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। आखिरी बार दोनों सितारे 2004 की फिल्म 'आन: मेन एट' वर्क में नजर आए थे।
मोहरा से बनी थी सुपरहिट जोड़ी
रवीना टंडन और अक्षय कुमार के इतिहास की शुरूआत फिल्म मोहरा से हुई थी। इस फिल्म के साथ उनकी जोड़ी रील और रियल.. दोनों जगह सुपरहिट हो चुकी थी। फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ही दोनों रिश्ते में आ चुके थे। दोनों के बारे में गपशप होती रहती थी लेकिन ये रिश्ता तब खत्म हुआ जब रवीना को पता चला कि उनकी बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार का अफेयर चल रहा है।
अक्षय और रवीना की हो चुकी थी सगाई
एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा कि मैं एक नॉर्मल लाइफ जीना चाहती थी। इसलिए मैंने उससे सगाई की जिसे मैं जानती थी। मैंने ये सोचकर अपना करियर भी पहले ही छोड़ दिया था और ये तय था कि मेरी शूटिंग के आखिरी दिन हम शादी कर लेंगे। गौरतलब है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सगाई चुपचाप एक मंदिर में हो चुकी थी। और ये एक अच्छा खासा आयोजन था, जहां पंडित समेत दोनों तरफ के परिवार मौजूद थे।
हर बार माफ किया लेकिन....
रवीना का कहना था कि अक्षय हर लड़की को प्रपोज़ कर देता था। और उम्मीद करता था कि मैं उसे माफ कर दूं। ऐसा मैंने तीन साल तक किया भी लेकिन फिर मुझे लगा कि ये कब तक चलेगा। इसलिए मैंने ये सिलसिला खत्म कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
