ब्लॉकबस्टर जोड़ी- अक्षय कुमार के साथ फिर जुड़ेंगे ये निर्देशक, 2020 में लगेगा कॉमेडी का तड़का
2020 में अक्षय कुमार बैक टू बैक चार फिल्मों में दिखने वाले हैं और चारों की ही फिल्म काफी अलग अंदाज की है। खैर, हाउसफुल 4 के बाद सुपरस्टार एक बार फिर कॉमेडी फिल्म से जुड़ने वाले हैं। और इस बार उनकी जोड़ी बनेगी नामचीन निर्देशक प्रियदर्शन के साथ। हाल ही में गोवा में हुए फिल्म फेस्टिवल में निर्देशक ने खुलासा किया कि वो एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और अगले साल के अंत तक अक्षय कुमार के साथ फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने हेरा फेरी, भूलभूलैया, भागमभाग, गरम मसाला जैसी जबरदस्त कॉमेडी फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही है। लेकिन लंबे समय से डेट्स की वजह से ये साथ नहीं आ पा रहे हैं।

फिल्म फेस्टिवल में निर्देशक ने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा, ''यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिलहाल, मैं इसकी कहानी लिख रहा हूं। अगले साल सितंबर-अक्टूबर में इस पर काम शुरू करूंगा। सौभाग्य से अक्षय ज्यादा कॉमेडी फिल्में नहीं कर रहे हैं। उन्होंने 'हाउसफुल 4' की, लेकिन यह वैसी नहीं रही, जैसी वे चाहते थे।''
प्रियदर्शन फिलहाल 'हंगामा 2' पर काम शुरु करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि 'हंगामा 2' पूरी होते ही अक्षय के साथ काम शुरू कर देंगे। निर्देशक ने कहा, "मैंने अक्षय के साथ कई फिल्मों में काम किया है। मैंने सबसे ज्यादा 47 फिल्में मोहनलाल के साथ की हैं और उसके बाद अक्षय के साथ। अक्षय के साथ काम करना मेरे लिए सहज है क्योंकि वे मुझ पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। वे मुझसे यह नहीं पूछते कि मैं क्या बना रहा हूं। वे बस इतना पूछते हैं कि सर आप उत्साहित तो हैं न? मैं हां कह देता हूं और हम काम शुरू कर देते हैं।"
बहरहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
