वापस आ रही है सुपरहिट जोड़ी- अक्षय कुमार के साथ जुड़ेंगे प्रियदर्शन, कॉमेडी- थ्रिलर फिल्म कंफर्म
लंबे समय से खबर चल रही है कि अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन एक बार फिर साथ जुड़ने वाले हैं। अब निर्देशक ने इसे कंफर्म भी कर दिया है। प्रियदर्शन ने बताया है कि वो अक्षय कुमार के साथ एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म करने वाले हैं। कोई शक नहीं कि अक्षय फैंस के लिए यह बड़ी खबर है। लंबे समय से दर्शक उन्हें एक परफेक्ट कॉमेडी फिल्म देखना चाह रहे हैं।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने हेरा फेरी, भूलभूलैया, भागमभाग, गरम मसाला जैसी जबरदस्त कॉमेडी फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी सुपरहिट रही है। लेकिन लंबे समय से डेट्स की वजह से ये साथ नहीं आ पा रहे हैं।

बीच में अफवाह उठी थी कि प्रियदर्शन हेरा फेरी 3 का निर्देशन करने वाले हैं। लेकिन निर्देशक ने इस खबर से इंकार किया है। मुंबई मिरर से बात करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, "मैं हेरा फेरी 3 से नहीं जुड़ा हूं, मैंने मेकर्स से कह दिया है कि मुझे दिलचस्पी नहीं है। बहुत लोगों को लगता है कि हेरा फेरी 2 भी मैंने बनाई है, लेकिन वो भी मेरी फिल्म नहीं थी।"
वहीं, अक्षय कुमार के साथ फिल्म करने पर उन्होंने कहा, "मैं तो अक्षय के साथ एक गंभीर फिल्म करना चाहता था, लेकिन उसने कहा कि लोग हमने कॉमेडी की अपेक्षा करेंगे। हम इसी दिसंबर में फिल्म शुरु करने वाले थे, लेकिन अब अगले साल सितंबर में शुरु करेंगे। इस फिल्म को अक्षय कुमार ही प्रोड्यूस करेंगे।"
बहरहाल, यहां देखें अक्षय कुमार के आने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











