जॉली एलएलबी 2 के निर्देशक के साथ फिर जुड़ेंगे अक्षय कुमार? क्या सीक्वल की हो रही है तैयारी
बच्चन पांडे की शूटिंग खत्म करने के बाद, अब अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'राम सेतु' शुरु कर चुके हैं। फिल्म की पूरी टीम मुहुर्त शॉट के लिए अयोध्या पहुंची थी और अब इसकी शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी। इसके साथ ही अप्रैल से अक्षय आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षाबंधन' भी शुरु कर सकते हैं। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने 35 दिनों का वक्त लॉक किया है।
वहीं, इसके साथ ही रिपोर्ट्स आ रही है कि अक्षय जॉली एलएलबी 2 के निर्देशक सुभाष कपूर के साथ एक बार फिर जुड़ने वाले हैं। दोनों के बीच हाल फिलहाल कई मुलाकातें हुई हैं और सूत्रों की मानें तो बात बनती नजर आ रही है।

ये फिल्म जॉली एलएलबी 3 होगी.. या किसी अन्य विषय पर फिल्म बनेगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म को जैकी भगनानी और वासु भगनानी प्रोड्यूस करेंगे। यदि इस फिल्म पर बात फाइनल होती है.. तो साल के मध्य तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
फिलहाल, यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











