धड़ाधड़ फिल्में खत्म कर रहे हैं अक्षय कुमार, 10 सितंबर से होगी 'रक्षाबंधन' के अगले शेड्यूल की शूटिंग
अक्षय कुमार बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग खत्म करने में जुटे हुए हैं। एक ओर जहां वो इंग्लैंड में फिल्म 'सिंड्रेला' की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अपने जन्मदिन से एक दिन के बाद, यानि की 10 सितंबर से अक्षय कुमार आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षा बंधन' की शूटिंग करेंगे। यह एक छोटा शेड्यूल होगा, जिसकी शूटिंग दिल्ली में होगी।
अक्षय कुमार इस फिल्म को अपने करियर की सबसे अहम फिल्मों में मानते हैं। फिल्म में अक्षय के अपोजिट दिखेंगी भूमि पेडनेकर, जबकि चार बहनों का किरदार निभा रही हैं साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत।

ये एक इमोशनल ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म को हिमांशु शर्मा ने लिखा है। जबकि आनंद एल राय और अक्षय कुमार की बहन अलका इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, 'रक्षा बंधन' के साथ अब ज़ी स्टूडियोज़ का नाम भी जुड़ चुका है। ज़ी स्टूडियो ने इस फिल्म के लिए कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है।


Click it and Unblock the Notifications











