अक्षय कुमार टिप टिप बरसा पानी के बाद करने जा रहे हैं एक और धमाकेदार रीमेक, शेयर किया वीडियो

लड़की देखी, मुंह से सीटी बजे हाथ से ताली। ये गाना सुनते ही आपकी आंखों के आगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान डांस करते दिख ही जाएंगे। अब 28 सालों बाद अक्षय कुमार अपनी फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के इस आईकॉनिंग गाने को रीमेक करने जा रहे हैं अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी के लिए।

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जहां वो इस गाने पर डांस करते दिखे। ये उनका रिहर्सल वीडियो है। ये वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा - 28 साल हो गए लेकिन आज भी जब इस गाने पर डांस करता हूं तो कुछ शानदार यादें ज़ेहन में आ जाती हैं।

akshay-kumar-to-remake-iconic-song-main-khiladi-tu-anari-with-emraan-hashmi-for-selfiee-see-teaser

अक्षय ने इस वीडियो के ज़रिए, सैफ अली खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही बताया कि वो अपनी आने वाली फिल्म सेल्फी के लिए ये गाना रीक्रिएट करने जा रहे हैं। इस गाने में अक्षय का साथ देते दिखेंगे इमरान हाशमी जो सेल्फी में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगे।

मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाइसेंस का रीमेक

मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाइसेंस का रीमेक

गौरतलब है कि सेल्फी, मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाईसेंस का रीमेक है और इसे बेहद कम बजट पर बनाया जा रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी नज़र आएंगे। चूंकि फिल्म का बजट बेहद कम है, इसलिए अक्षय फिल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि फिल्म से सबको पूरा पूरा मुनाफा हो पाए।

बॉक्स ऑफिस पर खूब चली फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर खूब चली फिल्म

सेल्फी, मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस के हिंदी रीमेक है। फिल्म एक सुपरस्टार और एक मोटर वेहिकल पुलिस ऑफिसर की कहानी है। सुपरस्टार को जल्दी से जल्दी ड्राईविंग लाईसेंस चाहिए होता है जिसके लिए वो गैर कानूनी ढंग से अपने फैन से मदद लेता है। ये फैन मोटर विभाग का ऑफिसर है। लेकिन बाद में ये मदद इन दोनों को ही भारी पड़ती है। पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजरामुद्दू स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी।

हो चुकी है ओटीटी की डील

हो चुकी है ओटीटी की डील

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने डिज़्नी हॉटस्टार के साथ एक बेहद शानदार डील साईन की है। ये डील दरअसल, एक नहीं दो कॉन्ट्रैक्ट के साथ साईन हुई है। दरअसल, अक्षय कुमार और करण जौहर ने डिज़्नी हॉटस्टार के साथ सेल्फी के डायरेक्ट रिलीज़ कॉन्ट्रैक्ट के साथ ही थिएटर में रिलीज़ के चार हफ्तों बाद डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होने का कॉन्ट्रैक्ट साईन कर लिया है। अब फिल्म कहां पर और कब रिलीज़ होगी इसका फैसला, सेल्फी के बनने के बाद फिल्म के फाईनल प्रिंट पर लिया जाएगा।

थिएटर में बेकार है प्रदर्शन

थिएटर में बेकार है प्रदर्शन

गौरतलब है कि आजकल दर्शक ओटीटी और थिएटर फिल्मों का अंतर साफ समझने लगे हैं और अक्षय कुमार ने बिना वक्त गंवाए दर्शकों की नब्ज़ एक बार फिर से पकड़ ली है। यानि कि कुल मिलाकर पूरा फायदा केवल अक्षय कुमार को होना है और फिल्म के फ्लॉप होने का चांस ही खत्म है। वैसे भी अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने थिएटर पर काफी खराब प्रदर्शन किया है।

गुड न्यूज़ के बाद फिर से सफलता?

गुड न्यूज़ के बाद फिर से सफलता?

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज मेहता। राज मेहता ने अपना डेब्यू किया था अक्षय कुमार की गुड न्यूज़ के साथ। इससे पहले राज मेहता, वरूण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, अनिल कपूर स्टारर जुग जुग जीयो की शूटिंग में व्यस्त थे। वहीं अक्षय कुमार - नुशरत भरूच भी सेल्फी के अलावा, राम सेतु में एक साथ काम कर रहे हैं।

क्रिसमस 2022 पर हो सकती है रिलीज़

क्रिसमस 2022 पर हो सकती है रिलीज़

गुड न्यूज़ के बाद अक्षय कुमार और राज मेहता की टीम एक बार फिर से क्रिसमस पर टार्गेट करना चाहती है। लेकिन क्रिसमस पर पहले से ही तीन फिल्मों की भीड़ है। रणवीर सिंह की सर्कस, टाईगर श्रॉफ की गणपत और कैटरीना कैफ - विजय सेतुपति की मेरी क्रिसमस के साथ क्लैश करने वाली है। ऐसे में अक्षय क्रिसमस के मौके पर अपनी फिल्म डिज़्नी हॉटस्टार पर ही डायरेक्ट रिलीज़ करने के मूड में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X