..................... सलमान खान प्यार करोना के बाद अक्षय कुमार ने बनाया तेरी मिट्टी का डॉक्टर वर्जन | Akshay kumar's Teri mitti new version after salman's pyaar karo naa - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और सलमान खान के बीच अब कोरोना टक्कर - प्यार करोना के बाद सुनिए तेरी मिट्टी का नया वर्जन

अक्षय कुमार आजकल कोरोना से बचे रहने के लिए और देशवासियों का हौसला बनाए रखने के लिए लगातार कुछ ना कुछ कर रहे हैं और अब उन्होंने इस ओर एक और कदम लेते हुए हमारे स्वास्थ्य कर्मियों, खासतौर से डॉक्टर्स का हौसला बढ़ाने की ठानी है। अक्षय कुमार डॉक्टर्स को सलाम करते हुए एक नया गाना रिलीज़ कर रहे हैं।

दिलचस्प ये है कि ये गाना उनकी फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी का डॉक्टर्स वर्जन है जो कि आज 12.30 बजे रिलीज़ होना है। गाने का वीडियो भी तैयार है और ऑडियो का टीज़र भी शेयर किया गया।

akshay-kumar-to-release-a-doctor-version-of-teri-mitti-after-salman-khan-s-pyaar-karo-naa

इस गाने का टीज़र शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा - किसी ने सही कहा है, मुश्किल के समय सिर्फ अपने साथ देते है और हमारे साथ इस मुश्किल में सबसे आगे है हमारे अपने डॉक्टर्स जो सफ़ेद कोट में सैनिको से कम नहीं है. देखिये #TeriMitti - Tribute, हमारी तरफ से।

गौरतलब है कि इस वक्त देश के जो हालात हैं और डॉक्टर्स जिस तरह अपनी और अपने परिवार की चिंता किए बिना अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं वो वाकई काबिले तारीफ हैं और उनकी जितनी सराहना की जाए वो कम है।

वहीं अक्षय कुमार का ये कदम वाकई हर किसी को हौसला देगा जिसकी इस वक्त सबको काफी ज़रूरत है। हाल ही में सलमान खान के प्यार करोना गाने ने भी लोगों को थोड़ी सी राहत दी थी।

देखिए इस कठिन वक्त में अक्षय कुमार कैसे देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X