नेशनल अवार्ड के लिए अक्षय बनेंगे दारा सिंह?
इरफान खान ने एथलीट पान सिंह तोमर पर बनी फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड क्या जीता फिल्मी कलाकारों मे होड़ मच गयी रीयल हीरो की फिल्म करने के लिए। हाल ही में प्रदर्शति हुई फिल्म भाग मिल्खा भाग की सफलता के बाद लोग फरहान अख्तर के लिए भी नेशनल अवार्ड मान रहे हैं तो शायद नेशनल अवार्ड ही वह वजह है जिसके लिए अक्षय कुमार ने भारतीय गौरव और पहलवान दारा सिंह पर बनने वाली फिल्म के हां बोला है।
सुनने में आ रहा है कि भारत के रीयल हीरो दारा सिंह के जीवन पर निर्देशक रोहित जुगराज फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें हीरो के तौर पर उन्होंने अक्षय को चुना है। इस बात की जानकारी दारा सिंह के बेटे और स्पॉट फिक्सिंग में फंसे बिंदु दारा सिंह ने मीडिया को दी है।
हालांकि बिंदु दारा सिंह ने यह नहीं कहा कि फिल्म कब शुरू होगी लेकिन उन्होंने इतना बोला कि रोहित जुगराज ने दारा सिंह के जीवन पर फिल्म बनाने की सहमति के लिए उनसे संपर्क किया था। फिलहाल अभी सारी बातें चल रही हैं, कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन इतना तय है कि फिल्म अगर बनीं तो उसमें हीरो अक्षय कुमार ही होंगे।
सही भी है, आज अक्षय कुमार के पास नाम, दौलत और शौहरत सब कुछ है लेकिन नेशनल अवार्ड नहीं है जो शायद रीयल हीरो का रोल प्ले करके पूरी हो जायेगी।
आईये तस्वीरों संग जानते हैं कुछ रोचक बातें...


Click it and Unblock the Notifications











