अक्षय कुमार बनेंगे छत्रपति शिवाजी महाराज, महेश मांजरेकर की फिल्म से देंगे सलमान खान की टाईगर 3 को टक्कर

akshay-kumar-to-play-chhatrapati-shivaji-releases-on-diwali-2023-clash-with-salman-khan-tiger-3

अक्षय कुमार की फिल्में इस समय भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई ना कर रही हों पर उनके पास लगातार प्रोजेक्ट्स की बौछार हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार [Akshay Kumar], महेश मांजरेकर [Mahesh Manjrekar] की एक मराठी फिल्म में वीर मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि ये मुख्य भूमिका नहीं होगी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार का रोल छोटा ही होगा लेकिन फिल्म ही दरअसल, सात मराठा वीरों की कहानी है जिनमें से एक होंगे छत्रपति शिवाजी महाराज। फिल्म का नाम है वीर दौडाले साट। इस फिल्म को दिवाली 2023 पर रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है।

जिस हिसाब से आजकल सभी फिल्में Pan India स्तर पर बन रही हैं और रिलीज़ हो रही है, वीर दौडाले साट भी हिंदी में रिलीज़ की जाएगी और ये फिल्म टक्कर देगी सलमान खान - कैटरीना कैफ - इमरान हाशमी स्टारर टाईगर 3 को जो कि दिवाली 2023 पर रिलीज़ होने जा रही है।

शिवाजी बनने पर हो चुका है विरोध

शिवाजी बनने पर हो चुका है विरोध

गौरतलब है कि इससे पहले, अक्षय कुमार एक एड के लिए शिवाजी महाराज का किरदार निभा चुके हैं और निरमा के इस एड के लिए ना सिर्फ अक्षय कुमार का विरोध हुआ था बल्कि उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लग चुका है। इस एड में अक्षय कुमार दुश्मनों के साथ निरमा से कपड़े धोते भी नज़र आए थे।

पहले ही मिल चुकी है आलोचना

पहले ही मिल चुकी है आलोचना

गौरतलब है कि अक्षय कुमार को हाल ही में सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभाने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। यशराज फिल्म्स की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभाया जो दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया। वहीं यशराज फिल्म्स ने दबी ज़ुबान में ये माना कि अक्षय कुमार को फिल्म निपटाने की इतनी जल्दी थी कि ना तो उन्होंने अपने बाल मुंडवाए और ना ही मूंछें बढ़ाईं।

40 दिन का आरोप

40 दिन का आरोप

सम्राट पृथ्वीराज के बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार पर ये भी आरोप लग चुके हैं कि उनका ध्यान बस अपनी फीस के मुताबिक 40 दिन में फिल्म पूरी करने पर होता है। अब 40 दिनों में कुछ फिल्में पूरी की जा सकती हैं लेकिन सम्राट पृथ्वीराज जैसी ऐतिहासिक फिल्में, एक्टर का पूरा समय, जुनून और शिद्दत मांगती हैं। इन तीनों में से कुछ भी अक्षय कुमार ने इस फिल्म को नहीं सौंपा।

पहली पीरियड फिल्म

पहली पीरियड फिल्म

सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने भी दबी ज़ुबान से ये मान लिया था कि ये फिल्म उन्होंने अक्षय कुमार के लिए लिखी ही नहीं थी। ये फिल्म तो असल में सनी देओल के लिए लिखी गई थी लेकिन चूंकि सनी देओल और यशराज फिल्म्स का छत्तीस का आंकड़ा और इस समय अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस स्टार थे इसलिए पृथ्वीराज उन्हें सौंप दी गई। अक्षय को भी भरोसा नहीं था कि दर्शक उन्हें इस किरदार में स्वीकार करेंगे या नहीं। उन्होंने खुद भी चंद्रप्रकाश द्विवेदी से साफ किया कि अगर दर्शक उन्हें ऐसे ऐतिहासिक किरदार में नहीं अपनाते हैं तो फिर वो वापस वैसी ही फिल्में करेंगे जो करने के लिए वो जाने जाते हैं जैसे कि राउडी राठौर और वेलकम।

तुलना होना तो तय है

तुलना होना तो तय है

इतनी सारी आलोचनाओं और प्रेशर के बावजूद अब अक्षय कुमार वीर मराठा छत्रपति शिवाजी महाराज बनने जा रहे हैं। ये भी साफ है कि इस किरदार को निभाते हैं दो एक्टर्स के साथ अक्षय कुमार की सीधी तुलना की जाएगी पहली महेश मांजरेकर और दूसरी शरद केलकर। महेश मांजरेकर जो कि खुद इस फिल्म के डायरेक्टर है, भले ही अक्षय कुमार को शिवाजी बनाकर पेश कर रहे हैं लेकिन महेश मांजरेकर इससे पहले खुद एक मराठी फिल्म में वीर शिवाजी का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं इस दशक की पहली ब्लॉकबस्टर, तान्हाजी द अनसन्ग वॉरियर में शरद केलकर भी वीर शिवाजी की भूमिका निभा चुकी हैं। इतना ही नहीं, इस भूमिका के लिए शरद केलकर को काफी प्रशंसा भी मिली और कुछ अवार्ड्स में सपोर्टिंग एक्टर का नॉमिनेशन भी।

लक्ष्मी के लिए भी हुई तुलना

लक्ष्मी के लिए भी हुई तुलना

दिलचस्प ये है कि अक्षय कुमार और शरद केलकर को इससे पहले भी तुलना का सामना करना पड़ा था, अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी के साथ। दिवाली 2020 पर रिलीज़ हुई इस फिल्म में अक्षय कुमार पर लक्ष्मी नाम की एक किन्नर का भूत चढ़ जाता है। फिल्म में शरद केलकर ने लक्ष्मी की असली भूमिका निभाई थी जिसे गुप्त रखा गया था। जब फिल्म में शरद केलकर की एंट्री हुई तो वो साफ तौर पर अक्षय कुमार पर भारी पड़ते दिखे थे। दर्शक यहां तक कहते दिखाई दिए कि लक्ष्मी देखने की एकमात्र वजह हैं शरद केलकर।

दिवाली 2023 पर टक्कर

दिवाली 2023 पर टक्कर

अब तुलना तय है और अक्षय कुमार का वीर शिवाजी बनना भी। दिवाली 2023 पर अक्षय कुमार इस मराठी फिल्म के साथ हो सकता है एक बार फिर से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना लें। वहीं ये भी देखने में काफी मज़ा आएगा कि क्या वाकई इस फिल्म का दिवाली 2023 पर रिलीज़ होना, सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाईगर 3 पर कोई असर डालता है या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X