चौथी बार पर्दे पर सिख किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, मिशन रानीगंज से पहले दी हैं ये 3 हिट फिल्में

Akshay Kumar In Sikh Character: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' रिलीज के काफी करीब पहुंच चुकी है। अक्टूबर को आने वाली ये फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी चर्चा बटोर ही है। पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म जसवंत सिंह गिल के जीवन और उनकी बहादुरी को बड़े पर्दे पर लाने वाली है।
'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' के नाम से जाने जाने से पहले इस फिल्म का नाम 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' था। टाइटल में बदलाव इसके टीज़र रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले किया गया था।
4 फिल्मों में सिख किरदार निभा चुके हैं अक्षय कुमार
गुमनाम नायक जसवन्त सिंह गिल की वास्तविक जीवन की कहानी प्रस्तुत करने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार चौथी बार सरदार के किरदार में नजर आ रहे हैं। जी हां, खास बात है कि सरदार का किरदार हमेशा अक्षय कुमार के लिए लकी फैक्टर रहा है। 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' से पहले अभिनेता 'केसरी' (2019), 'सिंह इज ब्लिंग' (2014) और कॉमेडी एंटरटेनर 'सिंह इज़ किंग' (2008) में सरदार की भूमिका में दिखे थे।
तीनों ही फिल्में हिट रही थी। केसरी ने 151 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 71 करोड़ के साथ सिंह इज ब्लिंग और 68 करोड़ के साथ सिंह इज किंग हिट रही थी। कोई शक नहीं कि मिशन रानीगंज से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस साल अक्षय कुमार ने OMG 2 के साथ एक हिट फिल्म दे दी है। वहीं, अब मिशन रानीगंज के साथ वो इस साल का अंत करने वाले हैं।
मिशन रानीगंज में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट और ओंकार दास मानिकपुरी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
