अक्षय कुमार की अगली ब्लॉकबस्टर.. बिल्कुल अलग.. 2019 में होगा धमाका!
अक्षय कुमार की अगली फिल्म ना कॉमेडी होगी.. ना एक्शन। अफवाहों की मानें तो अक्षय कुमार एक हॉरर फिल्म साइन करने वाले हैं। अक्षय ने स्क्रिप्ट पढ़ ली है और उन्हें पसंद भी आई है। सुनने में आ रहा है कि यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म कंचना 2 की हिंदी रीमेक होगी।
सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. अब नहीं मिल रहे हैं दर्शक..
वहीं, ताजा खबर यह भी है कि फिल्म में अक्षय कुमार एक भूत के किरदार में नजर आएंगे। कोई शक नहीं कि यह फैंस के लिए बिल्कुल नया होगा। इससे पहले भी अक्षय हॉरर- कॉमेडी फिल्म भूल भलैया में नजर आए थे। लेकिन भूत बने नजर आना मजेदार होगा।

याद दिला दें, कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने यह कहा भी था कि वे अब 'भूल भुलैया' जैसी एक हॉरर- कॉमेडी करना चाहते हैं। हाल फिलहाल में देखा जाए तो अजय देवगन की गोलमाल अगेन को छोड़कर कोई भी हॉरर- कॉमेडी फिल्म ने अच्छा बिजनेस नहीं किया है। लिहाजा, अक्षय का यह फैसला सही साबित हो सकता है।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications