DHAMAKA: इस सुपरहिट रीमेक में होगा अक्षय कुमार का डबल रोल.. शानदार!

By Shivani Verma

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'इक्का' में डबल रोल निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म 'कठ्ठी' का हिंदी रीमेक है। फिल्म राउडी राठौड़ में भी अक्षय ने डबल रोल किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। मुरुग्दोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय दोहरी भूमिका निभाएंगे।

Akshay Kumar

इस फिल्म के रीमेक के लिए मुरुग्दोस और अक्षय एक साथ जुड़े हैं जिसमें अक्षय डबल रोल करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के आस-पास शुरू की जाएगी। हालांकि इसमें लीड एक्ट्रेस और नेगेटिव रोल के लिए किसी का नाम नहीं चुना गया है।

लेकिन फिर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस माया अली और मॉडल सादिया खान इस रोल के लिए चुनी जा सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के बारे में शूटिंग शुरू होने के कुछ समय पहले बता दिया जाएगा।

Wah.. इस लिस्ट में शाहरूख खान, अक्षय कुमार शामिल.. पैसे का खेल!

आपको बता दें कि ये फिल्म तमिल फिल्म से काफी अलग बनाई जाएगी और नॉर्थ की जनता को ध्यान में रखते हुए इसमें कुछ ऐसे एलिमेंट्स जोड़े जाएंगे जिससे ये फिल्म लोगों को पसंद आ सके। जहां 'कठ्ठी' फिल्म किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर आधारित है तो वहीं 'इक्का' पानी की कमी के मुद्दे पर आधारित होगी। ये फिल्म 2017 के मिड में रिलीज़ हो सकती है।

गौरतलब है कि एआर मुरूगदास के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा तमिल फिल्म 'कठ्ठी' में तमिल अभिनेता विजय का डबल रोल था। इसके अलावा सामंता रूथ प्रभू, नील नितिन मुकेश और अन्य अभिनेता भी इसमें नजर आए थे। अक्षय पहले मुरूगदास के साथ 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेभर ऑफ ड्यूटी' फिल्म में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X