अक्षय कुमार की अगली बिग बजट फिल्म होगी साइंस फिक्शन- लगाएंगे डबल रोल का तड़का?
अक्षय कुमार के पास फिलहाल इतनी फिल्में हैं कि अगले दो- तीन सालों तक वह व्यस्त रहेंगे। कुछ ही दिनों पहले खबर आई थी कि 'मिशन मंगल' डाइरेक्टर जगन शक्ति एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ जुड़े हैं और जल्द ही फिल्म की घोषणा हो सकती है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। वहीं, अब ताजा अफवाहों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल निभाने वाले हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार का रोल कैसा होगा.. फिलहाल इस पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस फिल्म के नाम को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म का नाम होगा- मिशन लॉयन।

यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी। फिल्म में वीएफएक्स पर काफी खर्च किया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी। फिलहाल इस फिल्म के अलावा भी अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लाइन लगी है और खास बात है कि सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग है.. एक कॉमेडी है, एक एक्शन, तो एक सामाजिक मुद्दे पर।
यहां जानें साल 2021-2022 में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की लिस्ट-
इसके अलावा, रिपोर्ट्स की मानें तो मुदस्सर अज़ीज की कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार फाइनल हैं। फिल्म अगले साल जुलाई में फ्लोर पर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications